फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नृत्य में प्रतिभागियों ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अटल विहारी वाजपेयी आडिटोरियम में शाहजहांपुर महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप की ओर से चार दिवसीय शाहजहांपुर महोत्सव प्रारंभ हो गया। पहले दिन इंटर कॉलेज डांस चैंपियनशिप समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला अंटा स्थित अटल विहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि एमएलसी सुधीर गुप्ता व एसपी राजेश द्विवेदी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लीड कांवेंट स्कूल के बच्चों ने भगवान गणेश की वंदना की प्रस्तुत की। इसके बाद इंटर कॉलेज डांस चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. नमिता किशोर और गगन खन्ना शामिल रहे। एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष सचिन बाथम, नीलेश शुक्ला, अंशिका गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें