शाहजहांपुर के कैंट स्थित एनसीसी कैंप में कई जिलों के 375 कैडेट्स शामिल हुए। यहां फुटबॉल, वालीबॉल, फायरिंग और ड्रिल सहित विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। इससे कैडेट्स का उत्साह और अनुशासन बढ़ा।
शाहजहांपुर। 25 यूपी एनसीसी बटालियन में बृहस्पतिवार को भी एनसीसी का कैंप जारी रहा। कैंप के दौरान फुटबाॅल में कैडेट्स ने दम दिखाया। वहीं वालीबॉल का अभ्यास भी किया। इस बीच उन्हें रायफल से फायरिंग करने का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन
कैंट स्थित एनसीसी कैंप में अलीगढ़, आगरा, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी व कानपुर समेत कई जिलों के 375 कैडेट शामिल हुए। इस बीच उनके बीच फुटबाॅल प्रतियोगिता कराई गई। सुबह पहले मैच में गोरखपुर ने वाराणसी-बी टीम को आठ गोल से हरा दिया।
दूसरे मैच में बरेली और लखनऊ का मैच 1-1 से बराबर रहा। सुबह शारीरिक व्यायाम कराई गया। इसके बाद परेड में ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें रायफल को खोलने और बंद करने के साथ ही फायरिंग का तरीका भी बताया गया। शाम एक घंटा कई खेल कराए गए। इसमें कैडेट्स ने वाॅलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन में पसीना बहाया। इससे पहले कैडेट्स ने श्रमदान किया।