फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हरदोई बाइपास फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त जोड़ की नहीं कराई मरम्मत, हो रही परेशानी

विज्ञापन
टूटा पड़ा हरदोई फ्लाईओवर का एक्सपेंशन ज्वाइंट। संवाद
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हरदोई बाइपास चौराहा पर बने फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हुए एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। इस कारण हाईवे की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और वहां हादसा होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

इसी हाईवे पर गत माह बरेली मोड़ बाइपास के गर्रा पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट में खराबी आ जाने से पुल पर करीब 20 दिन यातायात बंद रखा गया था। इस दौरान दोनों ओर के वाहन दूसरे पुल की एक ही लेन से निकाले जाने से वहां आए दिन जाम लग रहा था और वाहन भी टकरा रहे थे।
इस खराबी को ठीक किए जाने के सप्ताह भर बाद ही हरदोई बाइपास के फ्लाईओवर के एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी आ गई। करीब 15 दिन पहले एनएचएआई के इंजीनियरों की टीम ने जांच करने पर पुल का एक्सपेंशन ज्वाइंट खराब पाया।
विज्ञापन

इस वजह से बाइपास फ्लाईओवर से भारी वाहन धीमी गति से निकाले जा रहे हैं। वाहनों की रफ्तार घटने से पुल पर नीचे सर्विस रोड पर अक्सर जाम जैसे हालात बन रहे हैं, लेकिन मरम्मत का काम अब तक शुरू नहीं किया गया है।
इन दिनों कांवड़ यात्राएं निकलने से हाईवे पर वाहनों का दबाव ज्यादा है। एनएचएआई के कक्ष निरीक्षक अधिकारी इंद्रेश यादव के अनुसार हरदोई बाइपास फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा कराकर यातायात को सुचारु कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें