फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात से तूफान और बारिश के बन रहे आसार

Thu, 29 Oct 2026 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात का असर जिले में भी दिखाई देने की संभावना है। अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव के संकेत मिलने से जिला प्रशासन भी अलर्ट है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री कम रहा। वायुदाब में भी 19 मिलीबार की गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर निकलने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है, ताकि तेज हवा और वज्रपात की स्थिति में किसी तरह की जनहानि न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें