फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ किमी साइकिल राइड पूरी करने वाले सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर साइकिल क्लब की विशेष साइकिल राइड का आयोजन रविवार सुबह कैंट क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर एक ही बार में एक सौ किमी की राइड पूरी करने वाले क्लब के अभिनव ओमर और डॉ. विकास पांडेय को कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिशासी अधिकारी किरण नामदेव संवडकर ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किरण नामदेव ने कहा कि साइकिल आधुनिक युग की वाहक है। अगर विश्व के समस्त नागरिक अपनी छोटी-छोटी यात्राओं के लिए साइकिल का उपयोग शुरू कर दें तो पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिहाज से परिणाम क्रांतिकारी हो सकते हैं। संयोजक डॉ. विकास खुराना ने बताया कि विभिन्न पोर्टलों तथा एप के जरिये शाहजहांपुर साइकिल क्लब को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय साइकिल संगठनों से जोड़ा जा चुका है।
क्लब की ओर से ज्यादातर चैलेंजेस में प्रतिभाग किया जा रहा है। इस दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुनील गुप्ता, सह-राइड कैप्टन सुमित प्रसाद, उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, डॉ. शाहजेब, डॉ. शारिब, जहांआरा, रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. संजय पांडेय, सरदार राजू बग्गा, आरिफ खान, राजेश्वर पाठक, पंकज, राहुल ग्रोवर, बाकू कपूर, जुनैद हामिद, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें