फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल डाउन हुए बिना चला दिया शंटिंग इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिग्नल डाउन हुए बिना ही लोको पायलट शंटिंग इंजन लेकर चल दिया। तीन प्वाइंट टूटने के बाद लोको पायलट ने इंजन रोका। दोपहर तक लाइन से ट्रेनें कॉशन देकर निकाली गईं। बाद में प्वाइंट ठीक किए। प्वाइंट टूटने की रिपोर्ट मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेजी गई है।
विज्ञापन

रोजा में लोको पायलट सुधीर कुमार व शंटिंग पोर्टर निजाम रविवार सुबह 5:25 बजे 22 नंबर लाइन से आठ नंबर लाइन पर आने के लिए इंजन पर तैयार खड़े थे। सिग्नल डाउन भी नहीं हुआ था, उससे पहले ही वे इंजन लेकर चल दिए और तीन प्वाइंट तोड़कर निकल गए। वॉकी-टॉकी से पावर केबल और कंट्रोल को बताया गया। मेन लाइन के प्वाइंट को ताला लगाकर और लिखित आदेश देकर गुजरने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला गया। असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर ऋषभ दत्त, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, यातायात निरीक्षक एसके यादव, लोको इंस्पेक्टर रेवती रमण मीणा मौके पर पहुंचे। कंट्रोल के आदेश पर लोको पायलट सुधीर कुमार व शंटिंग पोर्टर निजाम का ब्लड सैंपल डॉ. संजय राय ने लेकर मंडल मुख्यालय भेजा।
लोको पायलट सुधीर के मुताबिक शंटिंग पोर्टर ने बताया कि सिग्नल डाउन हो गया है। सुधीर के मुताबिक उसने सिग्नल की एक लाइट न जलने पर दोबारा देखने के लिए कहा लेकिन पोर्टर ने कहा कि सब ठीक है। जब आगे बढ़े, तो एक प्वाइंट बना था और आगे के प्वाइंट नहीं बने थे। इसकी वजह से टेल-थ्रू हो गया। दोपहर बाद सिग्नल विभाग की टीम ने प्वाइंट सही किए। इसके बाद यार्ड में खड़ीं मालगाड़ियां और अन्य ट्रेनों को लाइन से गुजारा गया।
विज्ञापन

वहीं, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि टेल-थ्रू होने की संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई है। लोको पायलट और शंटिंग पोर्टल के ब्लड सैंपल भी भेजे गए हैं। जिसकी गलती पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें