फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साइबर ठग खाली कर देंगे बैंक खाता, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Fri, 27 Jun 2025 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ लाइन ने साइबर सुरक्षा के तरीके बताए। 
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ पुलिस की पाठशाला का आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता, जागरूकता और उचित सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है। किसी लालच में आकर व्हाट्सएप पर आने वाली कोई भी एपीके फाइल को नहीं खोलें। इससे मोबाइल फोन हैक कर ठगी हो जाती है। साइबर ठग आपके बैंक खाते से रकम निकाल सकते हैं। साइबर ठगी से बचने के लिए समझदारी से काम लेना चाहिए। ये बात सीओ लाइन संजय कुमार ने शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीओ ने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले वीडियो काॅल नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर डिजिटल अरेस्ट की घटना को अंजाम देते हैं। एसपी, डीआईजी बनकर सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर तक दिखा देंगे।

वर्तमान में शिक्षित लोग ही इनके झांसे में फंस रहे हैं। उनकी धमकियों से डरें नहीं, साथ ही लालच में न आएं। बोले- साइबर अपराधी अधिकारियों के नाम की आईडी व फोटो लगाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। उनके झांसे में बिल्कुल नहीं आए।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि साइबर ठगी की घटना से बचने के लिए जागरूक होना चाहिए। यह बातें खुद तक सीमित नहीं रखें, बल्कि आमजन को भी बताएं। कार्यक्रम में डॉ.एमपी गंगवार, डॉ.जेपी सिंह व डॉ.अमित सक्सेना भी मौजूद रहे।

वीडियो बनाने के बजाय घायलों की मदद कर बनें आदर्श नागरिक
टीएसआई विनय पांडेय ने कहा कि हादसा होने पर लोग वीडियो बनाने में लग जाते हैं। घायलों की मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आता है। लोगों की मदद कर आदर्श नागरिक बनें। नेक नागरिक बनने के लिए प्रमाणपत्र और 25 हजार की धनराशि देकर सम्मानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

सवालों के मिले जवाब
सवाल : अस्पताल के सामने काफी दुकानें लगी होने के चलते निकलना दूभर है।- गीता देवी
सीओ का जवाब : दुकानों व ठेलों को हस्तांतरित कराकर अगले सप्ताह से पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।

सवाल : साइबर ठगी की घटना होने पर होल्ड कराई धनराशि कब तक मिलती है। -रईस अहमद
सीओ का जवाब : होल्ड कराई धनराशि को पाने के लिए न्यायालय से अनुमति लेना अनिवार्य होता है।

सवाल : हाईवे पर रात में तेज गति और ओवरलोड वाहनों से हादसे का डर रहता है। -डॉ. नीरा
सीओ का जवाब : इसे लेकर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। ऐसे वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें