लायंस क्लब श्रेष्ठ ने विकलांगजनों के सहायतार्थ होने वाले कार्यक्रम ‘एक शाम लायंस के नाम’ के लिए नृत्य और गायन कलाकारों का चयन किया। इसमें कई स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया।
गांधी भवन परिसर में हुए कार्यक्रम में सेंट पॉल्स कालेज, डान एंड डोना, रॉयन इंटरनेशनल, बीएस पब्लिक स्कूल, एसएसएमवी, ज्ञान कृष्ण पब्लिक स्कूल, रेनबो पब्लिक स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने कड़ाके की सर्दी के बावजूद आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थाध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह ने बताया कि बुधवार को भी सुबह 10.30 से कलाकारों का चयन किया जाएगा। मेगा फाइनल 15 दिसंबर को गांधी भवन में ही होगा।
कलाकारों के चयन में शिखा शुक्ला, प्रतिभा सक्सेना, डॉ. अमित सिंह और डॉ. टीना अग्रवाल का योगदान रहा। सचिव छाया मेहरोत्रा ने आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में सोनल शर्मा, सुनील मेहरोत्रा, अर्चना भदौरिया, विनोद सहगल, रंजू सहगल आदि का योगदान रहा।