क्रिएटिव आर्ट ईवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के बैनर तले हुए मिस्टर एंड मिस शाहजहांपुर (मॉडलिंग) तथा डांसिंग एंड सिंगिंग कंपटीशन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।
मॉडलिंग के सीनियर वर्ग में संजना मिश्रा को मिस शाहजहांपुर तथा प्रिंस रस्तोगी को मिस्टर शाहजहांपुर जूनियर में शिवांश शर्मा को मिस्टर और बोधिका भार्गव को मिस शाहजहांपुर के खिताब से नवाजा गया। सीनियर वर्ग में शोभित सक्सेना और काजल तथा जूनियर वर्ग में सिद्धार्थ भारती और फिजा खान रनरअप रहीं। सीनियर सोलो नृत्य में सौम्या चतुर्वेदी को प्रथम, सूरज कुमार को द्वितीय, फारिया कुरैशी को तृतीय, जूनियर वर्ग में शिवांश शर्मा प्रथम, आली सक्सेना द्वितीय, जारा अमान तृतीय स्थान पर रहीं। गायन सीनियर वर्ग में श्रीप्रिया शर्मा, गुफरान आरफी, अभिराज पाथर, जूनियर वर्ग में कार्तिक सक्सेना, आकृति आर्य, तरुन सिंह को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
इस अवसर पर विजेताआें के साथ सामाजिक कार्यों के लिए लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा, लायंस श्रेष्ठ की अध्यक्ष डॉ. नमिता सिंह, डॉ. अमित सिंह, रंगकर्म के लिए प्रमोद प्रमिल को भी सम्मानित किया गया। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में कोरियोग्राफर अनूप गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में रजत सक्सेना, पंकज भार्गव, एपी सिंह, नीरज वाजपेयी, मनोज मंजुल आदि का योगदान रहा।