शाहजहांपुर के खजुरी गांव में अमर शहीद यदुनाथ सिंह को सेना की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में सेना की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेना के जवानों ने बाइक रैली निकाली और लोगों को शहीद की वीरगाथा से परिचित कराया।
1947 में भारत-पाक युद्घ में वीरगति प्राप्त करने वाले परमवीर चक्र विजेता जदुनाथ सिंह मूलरूप से कलान तहसील के खजुरी गांव के रहने वाले थे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को फतेहगढ़ छावनी से आए सेना के जवानों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्घां सुमन अर्पित किए। बिग्रेडियर अजीत बेरा द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किया गया। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने युवाओं से सेना में आने का आह्वान किया। सेना के जवानों ने एक बाइक रैली निकाली। ग्रामीणों को जदुनाथ सिंह की शहादत की गौरव गाथा से परिचित कराया। बाइक रैली के दौरान रास्ते पर पुलिस मुस्तैद रही। राजेश्वर सिंह, सर्वेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, महिपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, कृष्णपाल सिंह, रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।