फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मेल में बम की अफवाह फैलाने वाले को जेल 

Wed, 21 Feb 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अप पंजाब मेल के जनरल कोच में बम होने की अफवाह फैलाने वाले विपिन नाम के युवक को जीआरपी ने बुधवार को जेल भेज दिया। चेकिंग के दौरान ट्रेन से शक के आधार पर हिरासत में लिए गए दो अन्य युवकों को बिना किसी कार्रवाई के उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन

हावड़ा से पंजाब जाने वाली अप 13005 पंजाब मेल मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे शाहजहांपुर पहुंची थी। ट्रेन रोडवेज क्रॉसिंग पर काफी धीमी थी। इसी दौरान चलती ट्रेन से बिहार के माधेपुरा के थाना बिहारीगंज के गांव बेलाही का विपिन पुत्र जनार्दन नाम का युवक ट्रेन से कूद गया। उसने रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग के गेट मैन को बताया कि इंजन से तीसरे नंबर के जनरल कोच में बम लगाया जा रहा है। गेट मैन ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। इससे रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे तक स्टेशन पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड, आरपीएफ और जीआरपी के एक्सपर्ट के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने ट्रेन को खंगाला। इसमें बम या विस्फोटक जैसी कोई चीज नहीं मिली। अफवाह फैलाने के आरोपी विपिन को एसओ जीआरपी राधेश्याम के निर्देशन में एसआई प्रमोद कुमार ने टीम के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जीआरपी ने ट्रेन से हरदोई के गांव करीमपुर निवासी अजय पुत्र छोटे लाल और बिहार के गोविंद को हिरासत में ले लिया। बुधवार रात 10:18 बजे सब कुछ ओके होने के बाद ट्रेन को यहां से बरेली रवाना किया गया। बुधवार को अफवाह फैलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विपिन को जेल भेज दिया गया। जांच में अजय और गोविंद निर्दोष पाए गए।
एसओ जीआरपी राधेश्याम ने बताया कि विपिन के मामले में विवेचना की जा रही है।

बम की अफवाह मामले में रिपोर्ट डीआरएम को भेजी
अप पंजाब मेल में बम की अफवाह मामले में रिपोर्ट सोमवार को उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एसके सिंघल को स्टेशन प्रशासन के साथ आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रिपोर्ट भेज दी है। डीआरएम ने आरपीएफ और जीआरपी को स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ाने के साथ संदिग्धों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें