रोजा। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की रोजा यूनिट में बुधवार को पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। सुबह छह बजे आचार्य जितेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया। इसमें चीनी मिल के जीएम पंकज गोयनका और मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर आटा बुजुर्ग गांव से गन्ना लेकर पहुंचे किसान विपिन और अनुराग को माला पहनाकर कंबल, मिठाई, 501 रुपये और नारियल देकर सम्मानित किया गया। सुबह नौ बजे केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत की गई।
इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, उपाध्यक्ष श्यामबाबू दीक्षित, रोजा सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन त्रिवेंद्र सिंह समेत पसगवां के सरताज सिंह, तिलहर के सुरेश पाल सिंह, मदनापुर के महेश पाल, रामपुर बरकतपुर के सुनील सिंह, विलंदापुर के स्वदेश सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद