फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सौ रुपयों की खातिर सीआरपीएफ जवान ने की थी कैब ड्राइवर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में ओला कैब ड्राइवर विपिन शुक्ला की हत्या सीआरपीएफ के जवान ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि 12 सौ रुपये के विवाद में सीआरपीएफ जवान ने विपिन की हत्या की।
विज्ञापन

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा निवासी हत्या आरोपी आदित्य पाल सीआरपीएफ की 237 बटालियन जी कंपनी गोल पिंजोर हरियाणा में तैनात है। वह छुट्टी पर आने के बाद से नौकरी से गैर हाजिर चल रहा था। दो फरवरी को उसने लखनऊ से देवा शरीफ जाने के लिए चारबाग से ओला कैब बुक कराई थी। हरदोई में थाना पाली के गांव रंपुरा निवासी ड्राइवर विपिन शुक्ला यह कैब लेकर पहुंचा। वहां से आदित्य देवा शरीफ गया और दर्शन कर उसी दिन चौढ़ेरा लौटने के लिए 2700 रुपये में कार फिर बुक कर ली। रास्ते में उसने ड्राइवर विपिन को 15 सौ रुपये दे दिए, जिसकी उसने सीएनजी भरवा ली। गांव पहुंचने पर विपिन ने बाकी 12 सौ रुपये मांगे तो दोनों में कहासुनी होने लगी। आदित्य ऑनलाइन पेमेंट करना चाहता था लेकिन विपिन नकद रुपये मांग रहा था। विवाद बढ़ा तो आदित्य ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से विपिन को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। तीन फरवरी को पुलिस ने कैब से ही विपिन का शव बरामद किया था।
परिजन ने उठाए सवाल, बोले- दो लोग कहां गए
विपिन शुक्ला के परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि विपिन ने रात में मोबाइल पर पत्नी से बात करते समय कार में तीन लोग बताए थे लेकिन पुलिस एक आरोपी बता रही है। मृतक की पत्नी ज्योति और भाई विनय का आरोप है कि पुलिस सीआरपीएफ जवान के दो साथियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

घटना के समय सिर्फ सीआरपीएफ जवान की ही मौजूदगी पाई गई है। यदि परिवार वालों को कोई संदेह है तो और गहराई से पड़ताल कर तथ्यों को इकट्ठा किया जाएगा। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें