फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाग पंचमी: सावन के सातवें सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने नाग देवता को पिलाया दूध

Mon, 21 Aug 2023 02:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

सावन के सातवें सोमवार को नाग पंचमी होने के चलते शिव मंदिरों के बाहर सपेरे भी अपनी पोटली में नाग लेकर खड़े नजर आए, जोकि लोगों को नागदेवता के दर्शन करा रहे थे। श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध पिलाया। 
विज्ञापन
नाग को दूध पिलाता श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सावन माह के सातवें सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को शिवभक्त उमड़े। शिवलिंग पर अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके साथ ही नाग पंचमी के अवसर पर नाग देवता के दर्शन कर उन्हें दूध भी पिलाया। 

विज्ञापन


सोमवार को तड़के शिव मंदिरों के द्वार खुलते ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल आदि अर्पित किए। इसके बाद भोलेनाथ से प्रार्थना की गई। मंदिरों में भोलनाथ के दर्शन और पूजन को कतार लगी रही। 

ये भी पढ़ें- मौत का खेल: नाग पंचमी के मेले में गले में सांप डालकर करतब दिखा रहा था जुनैद, डसने से गई जान

 

इन मंदिरों में उमड़ी भीड़ 

सबसे ज्यादा भीड़ टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, पोस्ती पाकड़ में बाबा वनखंडी नाथ मंदिर, चौक के बाबा चौकसी नाथ मंदिर, लाला तेली बजरिया के प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ी। सोमवार को नाग पंचमी होने के चलते मंदिरों के बाहर सपेरे भी अपनी पोटली में नाग लेकर खड़े नजर आए, जोकि लोगों को नागदेवता के दर्शन करा रहे थे। 

विज्ञापन


शिवालयों में श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध, चना, बताशा, फूल आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और मनोकामना मांगी। इसके साथ ही मंदिरों में कालसर्प दोष के निवारण के लिए हवन-यज्ञ भी हुए। कालसर्प दोष निवारण के लिए चांदी से बने नाग-नागिन अर्पित किए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें