पुवायां के गांव मरेना में पकड़ा गया मगरमच्छ। स्रोत वीडियो ग्रैब
- फोटो : मृतक आशीष के घर मौजूद महिलाएं।
पुवायां (शाहजहांपुर)। कई माह से गांव मरेना के पास तालाब में रहने वाला मगरमच्छ के शुक्रवार सुबह खेत में आने पर गांव के लोगों ने उसे बांधने के बाद वनकर्मियों के सुपुर्द कर दिया।
गांव के लोगों ने बताया कि गांव मरेना के पास तालाब में एक मगरमच्छ कई माह से रह रहा था। मगरमच्छ अक्सर तालाब के पानी में ऊपर आ जाता था। लोगों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को भी दी थी, लेकिन मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया था।
शुक्रवार सुबह मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव के पास दिनेश वर्मा के खेत में पहुंच गया। गांव के लोग खेतों की ओर गए तो वहां मगरमच्छ देखकर गांव के लोगों को जानकारी दी। खेत में मगरमच्छ होने की जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को डंडों से दबाकर रस्सी से बांध लिया और सूचना वनकर्मियों को दी। रेंजर वीरेश राव ने बताया कि मरेना के पास खेत में मगरमच्छ होने की सूचना पर उसे पकड़कर नदी में छुड़वा दिया गया है।