फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री ने लोधीपुर में खन्नौत नदी क्षेत्र में बाढ़ का लिया जायजा

विज्ञापन
लोधीपुर में खन्नौत नदी के पुल से बाढ़ का जायजा लेते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत: सूचना
विज्ञापन
राहत शिविर की व्यवस्थाएं देखीं और बाढ़ पीड़ितों को भोजन किया वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
‎शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने एनटीआई में बने राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावित लोगों से बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को भोजन वितरित किया। राहत शिविर में 25 लोग उपस्थित मिले।
मंत्री ने खन्नौत नदी के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र लोधीपुर का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले घरों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और उनके खाने-पीने, रहने आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण से संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

इसमें मंत्री ने बाढ़ से निपटने के तैयारी के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर लें। एडीएम एफआर अरविंद सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए 71 बाढ़ चौकियां एवं 63 राहत शिविर बनाए गए हैं। जनपद में 50 नावें एवं 10 मोटर बोट हैं।
सात मेडिकल टीमों को गठित किया गया है। बाढ़ की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। इसका नंबर 05842- 220018, 462754, 351037, 351038 हैं।‎ ‎मंत्री ने निर्देश दिए कि राहत शिविरों ममें भोजन बनवाया जाए और ताजा ही वितरित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि राहत शिविरों में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। बाढ़ से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी जाएं। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, सीवीओ डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें