फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मरेना गांव के पास खेत मे पहुंचा मगरमच्छ... ग्रामीणों ने पकड़कर बांधा

विज्ञापन
पुवायां के गांव मरेना में पकड़ा गया मगरमच्छ। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : मृतक आशीष के घर मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। कई माह से गांव मरेना के पास तालाब में रहने वाला मगरमच्छ के शुक्रवार सुबह खेत में आने पर गांव के लोगों ने उसे बांधने के बाद वनकर्मियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि गांव मरेना के पास तालाब में एक मगरमच्छ कई माह से रह रहा था। मगरमच्छ अक्सर तालाब के पानी में ऊपर आ जाता था। लोगों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को भी दी थी, लेकिन मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया था।
शुक्रवार सुबह मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव के पास दिनेश वर्मा के खेत में पहुंच गया। गांव के लोग खेतों की ओर गए तो वहां मगरमच्छ देखकर गांव के लोगों को जानकारी दी। खेत में मगरमच्छ होने की जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को डंडों से दबाकर रस्सी से बांध लिया और सूचना वनकर्मियों को दी। रेंजर वीरेश राव ने बताया कि मरेना के पास खेत में मगरमच्छ होने की सूचना पर उसे पकड़कर नदी में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें