इसी कड़ी में एनटीआई स्थित चर्च में गीतों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया गया। वहीं सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च की ओर से कैरल सिंगिंग का कार्यक्रम कर दिया गया है।
एनटीआई चर्च में शनिवार को ईसाई समुदाय की महिलाओं और युवक-युवतियों ने प्रभु यीशु का गुणगान किया। सभागार में प्रभु के जन्म की खुशी अलग ही दिखाई पड़ रही थी। गीतों के माध्यम से सभी ने खुशियां मनाईं।
इधर, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च की ओर से गत वर्ष की तरह इसबार भी कैरल सिंगिंग का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। युवाओं की टोली रात को वाद्ययंत्रों के साथ लोगों के घरों में पहुंचते हैं और आधी रात के बाद तक ईसा मसीह का गुणगान करते हैं।