फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, दरोगा की पिस्टल छीनकर हिरासत से भागा था शाहबाज

Wed, 20 Sep 2023 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपी बदमाश दरोगा की पिस्टल छीनकर भाग गया था। आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चलाई। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली लगने से आरोपी ढेर हो गया। बदमाश मंगलवार तड़के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर में घुस गए थे। घिरने पर परिवार के छह लोगों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
Shahjahanpur Alok Gupta murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार के एक मकान में मंगलवार तड़के घुसे बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता (36) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। विरोध पर परिवार के छह लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। मौके से पड़ोसियों ने एक बदमाश शाहबाज को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


देर शाम न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते वक्त दरोगा की पिस्टल छीनकर भागे शाहबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आलोक गुप्ता शाहजहांपुर शहर के नजदीक सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में कार्यरत थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। 

आवाज सुनकर जागे आलोक को देखकर बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। चाकू के कई वार होने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। चीख सुनकर अन्य परिजन भी वहां आ गए। बदमाशों ने आलोक की पत्नी खुशबू गुप्ता उर्फ सोनम, छोटे भाई प्रशांत गुप्ता, उनकी पत्नी रुचि गुप्ता, पिता सुधीर गुप्ता और आलोक की बेटी अंबिका (6) व बेटे (4) को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग जाग गए। भागने की कोशिश कर रहे बदमाश शाहबाज को मोहल्ले के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बाकी साथी भाग गए।
पुलिस घायलों को सीएचसी और फिर बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल ले गई। वहां पहुंचने तक आलोक की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पर कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने दुकानें बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। 

मौके पर पहुंचे आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसपी अशोक मीणा का घेराव भी किया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शाम को आलोक का शव पहुंचने पर हाईवे जाम किया। इस बीच पुलिस ने खुशबू गुप्ता की तहरीर पर सगीर खां और शाहबाज समेत 10 बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके मुताबिक, डकैती के इरादे से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी।

 

न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रही थी पुलिस

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कटरा सीएचसी पर शाहबाज का मेडिकल कराया। वहां से पुलिस टीम उसे न्यायालय में पेश करने के लिए आगे बढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, कटरा से करीब पांच किलोमीटर आगे बतलइया गांव के पास पहुंचने पर सड़क पर एक गाय सामने आ गई। 
 

दरोगा की पिस्टल छिनकर भाग गया था बदमाश

उसे बचाने में पुलिस की गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई, तभी शाहबाज दरोगा की पिस्टल निकालकर भागा और हाईवे किनारे एक खेत में छिप गया। वहां पहुंची पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में चलाई गई गोली लगने से घायल शाहबाज को पुलिस तिलहर सीएचसी ले गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी शाहबाज के एनकाउंटर के बाद खोला जाम
मीरानपुर कटरा के असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की हत्या के बाद सुबह से तनावपूर्ण माहौल रहा। शाम को उनका शव आने के बाद व्यापारियों व आमजन ने शाम करीब सात बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा चौराहे के पास जाम लगा दिया। रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी शहबाज का एनकाउंटर होने की सूचना के बाद जाम को खोला गया।

हत्याकांड में नाम आने के बाद हरिद्वार में रह रहा था शाहबाज
सपा के पूर्व नगराध्यक्ष सरताज खां की हत्या में नाम आने के बाद आरोपी शाहबाज को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए हरिद्वार में जाकर रहने लगा था। मामला शांत होने के बाद कुछ माह पहले फिर से कटरा में लौट आया था।
 
विज्ञापन

शाहबाज के माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई साबिर हसन व दो छोटी बहनें हैं, जो घरों में चौका-बर्तन करती हैं। आलोक की हत्या के बाद उसकी बहनें भी घर में ताला डालकर चलीं गईं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें