फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की इलाज  के दौरान मौत

Sat, 16 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को हुई दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की बरेली एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव विशाफ कलां निवासी रामचंद्र का 20 वर्षीय पुत्र सुरजीत और गांव का ही अरुण कुमार पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। ये दोनों आठ जुलाई को कस्बा स्थित मां जालिपा देवी मंदिर पर लगने वाला मेला को देखने आए थे। इसके बाद सुरजीत कांट क्षेत्र के गांव लखनौर में अपनी भांजी के यहां चले गए। यहीं सुरजीत की मुलाकात जलालाबाद के गांव चौकी साहबगंज निवासी रामचंद्र के 25 वर्षीय पुत्र हरवीर से मुलाकात हो गई। ये तीनों बाइक से शुक्रवार देरशाम हरवीर के गांव जा रहे थे। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाई वे पर बझेड़ा पुलिया के पास हुए भयानक हादसे में तीन युवक बाइक समेत जलालाबाद की तरफ से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसे और काफी दूर तक घिसटते हुए चले गये। इसमें हरवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में सुरजीत और अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर सुरजीत और अरुण को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुरजीत ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुरजीत की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। सुरजीत अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें