फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के नीचे आने  से बाइक सवार घायल 

Sat, 16 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
घायल - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन

विज्ञापन
 शनिवार सुबह आठ बजे बाइक से जा रहे युवक की बाइक रोडवेज बस के नीचे आ गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
थाना क्षेत्र के गांव जुझारपुर का रहने वाला 25 वर्षीय विजय पुत्र रामसहाय शनिवार सुबह आठ बजे बाइक से जैतीपुर होते हुए फतेहगंज जा रहा था, तभी अचानक गौहावर मार्ग से होते हुए तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक बस के अंदर घुस गई। अनियंत्रित बस ने विजय को काफी दूर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक और कंडक्टर मौका पाकर बस छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रोडवेज बस को कब्जे में लिया और घायल विजय को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर विजय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें