कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद जई में मंगलवार की सुबह 25 वर्षीय महेंद्र कश्यप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती एक फरवरी को महेंद्र की शादी हुई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी महेंद्र कश्यप जलालाबाद में किसी प्रापर्टी डीलर के पास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पिता रामभरोसे की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उनके बड़े भाई जितेंद्र भी प्राइवेट काम करते हैं और मां आशा छोटे मिशन स्कूल में आया हैं। मंगलवार की सुबह महेंद्र उन्हें स्कूल छोड़कर आया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिवार के सभी लोग नाश्ता कर रहे थे। इसी बीच महेंद्र अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो जितेंद्र ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जितेंद्र ने परिवार वालों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर देखा कि महेंद्र पंखे में पत्नी की साड़ी से लटक रहे थे। जितेंद्र ने परिवार वालों की मदद से महेंद्र को फांसी को फंदे से उतारा और आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो महीना पहले हुई थी महेंद्र की शादी
बीती एक फरवरी को महेंद्र की फर्रुखाबाद के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी सोनी से हुई थी। एक सप्ताह पूर्व सोनी पहली होली के अवसर पर मायके गई थी। परिवार में सभी लोग राजीखुशी थे। ऐसे में महेंद्र ने आत्महत्या क्यों की, यह सवाल सभी के जेहन में है। सोनी के हाथों की अभी मेंहदी भी नहीं छूटी है। मां आशा सदमे में बेसुध होकर शांत हो गई हैं। मोहल्ले में भी लोग हतप्रभ हैं आखिर ऐसा क्या हुआ कि महेंद्र ने खुद को खत्म करने का फैसला ले लिया। उधर,
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिंजई में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार वालों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। परिवार वालों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था।