फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

Wed, 19 Jul 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिंधौली क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी 14 वर्षीय रामसुधार का शव गांव के बाहर यूकेलिप्टिस के पेड़ पर लटका मिला। गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा कसा था। मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर जमीनी रंजिश में हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

गांव शेखूपुर निवासी जंगली ने बताया कि उसका छोटा भाई रामसुधार मंगलवार शाम चार बजे जानवरों के लिए खेत से घास लाने की बात कहकर निकला था। जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया, तब उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। वह भाई को तलाश करते हुए रात लगभग साढ़े आठ बजे यूकेलिप्टिस के बाग में पहुंचा, जहां उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव देख कर उसकी चीख निकल गई। भाई के गले में दुपट्टे से फांसी का फंदा कसा था। यूकेलिप्टिस के पतले से पेड़ से शव लटक रहा था। हैरत की बात यह है कि उसके पैर पूरी तरह से जमीन को छू रहे थे। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। मृतक के भाई जंगली ने बताया कि गांव के महिपाल और कुलदीप से उसकी जमीन की रंजिश चल रही है। उसे शक है कि इन्हीं दोनों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद से मृतक की मां कांती देवी, भाई मैकूलाल, जंगली व बहन सरोजनी का रो-रोकर बुरा हाल है।  मृतक दो भाई एक बहन के बीच सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें