फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के घर जाने के लिए निकले युवक का शव मिला

Wed, 09 Aug 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : file pic
विज्ञापन
मंगलवार शाम मौसी के घर जाने के लिए निकले युवक का शव खाई में पड़ा पाया गया। युवक की लाश के ऊपर उसकी बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव कजरी निवासी 40 वर्षीय कुलविंदर सिंह की मौसी खुटार के गांव खजुरिया में रहती हैं। मंगलवार शाम कुलविंदर सिंह घर से मौसी के यहां जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह गांव ढकना के लोग शौच के लिए निकले तो ढकना खजुरिया मार्ग पर खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव के ऊपर बाइक भी पड़ी हुई थी। पैर पर जले का निशान भी पड़ था। युवक का मुंह खाई में भरे पानी में डूबा था। मृतक के  कपड़ों की जेब से शराब के दो क्वार्टर और 50 रुपये के 91 नोट भी बरामद हुए। 
विज्ञापन

शव पड़े होने की चर्चा सुनकर खजुरिया के  पलविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पहचान अपने मौसेरे भाई कुलविंदर सिंह के रूप में की। कुलविंदर के परिवार के साथ ही पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। जानकारी पाकर कुलविंदर की पत्नी कमलजीत कौर, पिता रूढ़सिंह, मां गुरदेव कौर, भाई हरनेक सिंह भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस का अनुमान है कि कुलविंदर नशे में होने के कारण खाई में गिर गया। चेहरा पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई हरनेक सिंह ने बताया कि  पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेंगे। एसओ बिरजाराम ने बताया कि कुलविंदर की मौत के मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें