घर में कहासुनी होने पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने बिना पुलिस को खबर दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव करनापुर के एक 35 वर्षीय युवक का बुधवार को किसी बात को लेकर घरवालों से विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने रात में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह युवक को फांसी पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घरवाले युवक के फंासी लगाने के कारणों पर कोई बात करने को भी तैयार नहीं हैं।