फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे सैकड़ों क्विंटल हरी लकड़ी जब्त

Thu, 12 Mar 2015 12:53 AM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे कोतवाली पुलिस ने आम और नीम के हरे सैकड़ों क्विंटल लकड़ी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली है। डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बावजूद लकड़ी का कोई स्वामी सामने नहीं आया था। कोतवाल रूम सिंह यादव के मुताबिक, काफी समय से हाईवे किनारे कब्रिस्तान के निकट खाली पड़े मैदान में लकड़ी माफिया द्वारा हरे पेड़ों का कटान कर लाई गई लकड़ी को चिरवाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। बुधवार को जब पुलिस ने वहां छापा मारा तो सैकड़ों क्विंटल आम, नीम की लकड़ी बरामद हुई। डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बावजूद जब लकड़ी का कोई दावेदार नहीं मिला तो कोतवाल के निर्देश पर हलका प्रभारी दिलीप मिश्र लकड़ी जब्त कर कोतवाली ले आए। खबर लिखे जाने तक इस संबंध मेें कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन


वन विभाग की मिली भगत से हो रहा कटान
एलबीजेपी इंटर कॉलेज के प्ले ग्राउंड के निकट स्थित हाईवे किनारे खाली पड़ा मैदान लकड़ी माफियाओं के लिए सबसे मुफीद, सुरक्षित बन चुका है। शाहजहांपुर और तिलहर रेंज से चोरी छिपे कटकर आने वाले हरे पेड़ माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में लाकर डाल दिए जाते हैं और मौका देखकर रातों रात चिरान के बाद मैदान से गायब कर दिए जाते हैं। वन विभाग, पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय नेताओं को प्रति ट्राली निश्चित धन राशि नजराने के रूप में दी जाती है।

मामूली जुर्माना करता है वन विभाग
वन विभाग अगर लकड़ी पकड़ भी लेता है तो मामूली जुर्माना कर अभयदान दे दिया जाता है। पुलिस पकड़ती है तो माफिया जुर्माने की रसीद दिखाकर कार्रवाई से बच जाते हैं।
विज्ञापन


तिलहर में एलबीजेपी कॉलेज के निकट मैदान में लकड़ी के अवैैध कारोबार की शिकायत संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है। दाषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रामानुज त्रिपाठी, वन क्षेत्राधिकारी, तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें