रात में सफर कर रही सुपरफास्ट ट्रेन में एक महिला यात्री का पर्स बदमाशों ने छीन लिया। महिला ने शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच संबंधित थाने को भेज दी।
चंडीगढ़ के सेक्टर 49 में रहने वाले कृष्णदत्त अपनी पत्नी मीना राठौर के साथ चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन से सीतापुर जा रहे थे। रास्ते में पड़े नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन चलने के दौरान एक बदमाश ने उनकी पर्स छीन ली और भाग गया। पर्स में करीब 2500 रुपये नगद, एलजी का मोबाइल, आधार कार्ड एवं अन्य कई प्रपत्र रखे हुए थे। शहर के रेलवे स्टेशन पर उतरकर उन्होंने जीआरपी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट नगीना थाने को जांच के लिए भेज दी गई है।