फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष के भाई समेत दो की होगी गिरफ्तारी

Tue, 31 Mar 2015 11:41 PM IST
हजारा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस शारदा क्षेत्र में बहुचर्चित इंदिरा आवास के लाभार्थियों से किए गए 26 लाख रुपये घोटले की जांच कर रही आर्थिक अपराध अनुसंधान, लखनऊ ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एसओ भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि ग्राम सभा बमनपुर-भागीरथ में वर्ष 2005 में 143 इंदिरा आवासों के लभार्थियों से 26 लाख 41 हजार रुपये की सरकारी रकम हड़प ली गई थी। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी पूरनपुर ने इस मामले की रिपोर्ट पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई गुरमेज सिंह उर्फ  पप्पू के खिलाफ 11 अगस्त 2005 को हजारा थाने में दर्ज कराई गई थी।

 जिसकी जांच तत्कालीन एसपी के प्रत्यावेदन पर आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) लखनऊ कर रही थी। जांच के बाद ईओडब्ल्यू के विवेचक इंस्पेक्टर डोरीलाल ने कंबोजनगर के अमरजीत सिंह उर्फ  अम्बू का नाम शामिल कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि गिरफ्तारी के भय से भाई गुरमेज सिंह भूमिगत हो गया है और अमरजीत सिंह उत्तराखंड भाग जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें