फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घर में बंधक बनाकर 1.75 लाख लूटने का आरोप

Thu, 26 Oct 2017 11:40 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को घर में बंधक बनाकर 1.75 लाख लूटने का आरोप
विज्ञापन

निगोही। क्षेत्र के गांव लोहरगवां निवासी एक महिला ने कुछ लोगों पर खुद को पुलिसवाला बताकर घर में घुसकर 1.75 लाख की नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें तमंचे की बट से बदमाशों ने पीटा भी। महिला के पति दो दिन से बरेली अस्पताल में भर्ती हैं और वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

गांव लोहरगवां निवासी कमालुद्दीन का बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी पत्नी मीना घर पर अकेली थीं। बुधवार रात 2:30 बजे उनके दरवाजे पर कुछ लोगों ने खटखट की आवाज के साथ कहा कि हम पुलिस वाले हैं, दरवाजा खोलो, मीना हड़बड़ा कर उठीं और घर का दरवाजा खोल दिया। जैसे की दरवाजा खुला तभी बाहर खड़े चार लोग एक साथ मीना को धक्का देते हुए घर के अंदर घुस आए। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की, तो उन लोगों ने मीना के कनपटी पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। इस पर वह डर की वजह से चुप हो गईं। घर में घुसे लोगों ने धान बिक्री के बक्से में रखे एक लाख 75 हजार तीन सौ 72 रुपये निकाल लिए। मीना ने रुपये ले जाने का विरोध किया तो उन लोगों ने तमंचे की बट से मीना की पिटाई कर दी। इसके बाद वे लोग रुपये लेकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की तहरीर दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें