फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण

Sat, 20 Feb 2016 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात आने से पहले ही युवती का अपहरण हो गया। इस मामले में मोहल्ले के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित ने एसपी से फरियाद लगाकर बेटी को बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यह मामला रोजा थाना क्षेत्र का है। यहां की एक युवती की शादी 21 फरवरी को होनी थी। बारात की तैयारी हो चुकी और निमंत्रण पत्र भी बंट गए, लेकिन नौ फरवरी को युवती को उसके मोहल्ले की एक महिला सहित दो लोगों ने बहला फुसलाकर कर अगवा कर लिया।
युवती के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी आकर घर से 90 हजार की नगदी सहित करीब डेढ़ लाख का जेवर आदि भी ले गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रोजा में तहरीर भी दी गई है, लेकिन पुलिस ने बेबस बाप की फरियाद को अनसुना कर दिया। थकहार के बेबस पिता ने एसपी डा. मनोज की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई और बारात आने से पहले बेटी की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें