फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से नाराज महिला ने लगाई फांसी

Tue, 12 May 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में मंगलवार को पति से नाराज 22 वर्षीय प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव देवकली निवासी रामभरोसे ने बेटी प्रीति की शादी एक साल पहले चिनौर गांव के बंटी से की थी। बंटी अक्सर मजदूरी के लिए शहर के बाहर चला जाता था। प्रीति चाहती थी कि बंटी साथ में रहकर शहर में ही काम करे। इसे लेकर दोनों में अक्सर तकरार हो जाती थी। कुछ दिनों पहले ही बंटी घर वापस आया था। प्रीति के मना करने पर बंटी ने इस बार कह दिया था कि वह शहर में ही रहकर काम करेगा। मंगलवार सुबह बंटी बरेली में रहने वाले एक ठेकेदार से काम के सिलसिले में मिलने गया था। प्रीति इस बात पर नाराज हो गई। प्रीति ने कमरा बंद करके कुंडे में गमछे से लटक कर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक प्रीति ने कमरा नहीं खोला तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों ने खिड़की से प्रीति को फांसी पर लटकते हुए देखा। इसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर प्रीति के शव को फांसी के फंदे से उतारा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसएसआई प्रभुकांत के मुताबिक पहले तो मृतका के परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें