फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जलाने की कोशिश का आरोपी शिक्षक जेल भेजा

Fri, 23 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने पति और ससुराल के दो अन्य लोगों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति और शिक्षक नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

गांव भिलावा निवासी शिक्षक नेता मनोज यादव की पत्नी रेखा यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी। एक वर्ष पूर्व पति मनोज यादव के नाजायज संबंध दूसरी औरत से हो गए और पति दूसरी महिला के साथ रहने लगा। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो कुछ दिन पूर्व पति और उसके साथ रहने वाली महिला, ससुर रामकुमार ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उक्त ने उसे जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर काफी लोग आ गए और उसे बचाया जा सका। रेखा का आरोप है कि उसके पति और ससुर एक वर्ष से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। दो सितंबर को ससुर और पति ने उसको जमकर पीटा और पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। तहरीर में कहा गया है कि पति मनोज राजधानी इंटर कॉलेज का स्वामी है और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मनोज यादव को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें