नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास एक घर में असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। यह लोग बाइक आदि रास्ते में ही खड़ी कर देते हैं। रविवार शाम उसने बाइक रास्ते में खड़ी कि जाने का विरोध किया तो कई लोग उसके घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगे और घर में घुसने का प्रयास किया। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने से सिपाही पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से चले गए।
सोमवार सुबह वह तहरीर देने के लिए थाने जाने की तैयारी कर रही थी इस दौरान तीन युवक घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और गली में काफी दूर तक घसीटते हुए अपने घर की ओर ले जाने लगे। इस दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे बमुश्किल छोड़ा तो वह थाने गई और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
आरोप है कि थाने से वापस आने पर उसने देखा कि कुछ लोग उसके घर से निकल रहे हैं। वह घर गई तो देखा कि उसके लगभग नौ लाख रुपए के सोने के जेवर गायब थे। वह फिर थाने गई और तहरीर दी तो पुलिस ने मारपीट, लूट की तहरीर लेने से इंकार कर दिया। पुलिस ने साधारण मारपीट की तहरीर लेकर रख ली। महिला ने कहा कि यदि सही रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई तो वह एसपी से मिलकर न्याय की गुहार करेगी।
निर्वस्त्र किए जाने और
लूट का आरोप गलत
महिला निर्वस्त्र किए जाने और लूट का झूठा आरोप लगा रही है। तहरीर में ऐसा कोई जिक्र नहीं है। मारपीट में चार लोगों पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- जसवीर सिंह, एसओ खुटार