फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर पत्नी को पीटा

Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बचाने आए सास-ससुर, साले को भी किया लहूलुहान
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी को पीट-पीटकर बेदम कर दिया। उसे बचाने आए सास-ससुर और साले को भी पथराव करके लहूलुहान कर दिया। सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी पहुंची तो वह आरोपी घरवालों के साथ मौके से भाग गया।  
विज्ञापन

पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी वीरपाल कश्यप ने बताया कि उसने अपनी बेटी रुचि की शादी शाहजहांपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में संजीव कश्यप से एक साल पहले की थी। रुचि मायके से एक महीना पहले ही ससुराल आई थी। शनिवार को उसका पति संजीव शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो उसने इसका विरोध किया। इस पर संजीव ने रुचि को कमरे में बंद करके पीटना शुरू कर दिया। रुचि ने मोबाइल से अपने पिता को घटना की सूचना दी। इस पर वीरपाल दामाद को समझाने के लिए अपनी पत्नी और बेटे के साथ आए तो आरोपी दामाद ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रुचि ने बमुश्किल दरवाजा खोला तो वह मकान के अंदर गए और दामाद तथा उसके घरवालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने उल्टा उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। छत पर चढ़कर उसने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव से वीरपाल उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। इसी बीच सूचना पर यूपी-100 की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी अपने घरवालों के साथ भाग गया। पुलिस पीड़ित पक्ष को थाने ले आई। आरोपी पक्ष को भी थाने बुलाने की कोशिश की जा रही है। थाना सदर बाजार प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें