फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में अधेड़ को गोली मारी, घायल

Sun, 26 Apr 2015 11:22 PM IST
परौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रूंधी नगला में रविवार को खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में 50 वर्षीय ब्रह्मा के कान में गोली लग गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धारा में एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

देवेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि  वह अपने पिता ब्रह्मा के साथ खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के रमेश और विजय उनकी खेत की मेड़ खोदने लगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली उनके पिता के कान को चीरती हुई निकल गई। पुलिस के मुताबिक मामला मारपीट का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें