फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डन की मारपीट से नौ छात्राएं घरों में बैठीं

Sun, 27 Dec 2015 11:34 PM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती ही जा रहीं हैं। एक माह पूर्व वार्डन द्वारा मारपीट कर भगाईं गईं पहरूआ गांव की नौ छात्राएं घर बैठीं प्रशासनिक न्याय की प्रतीक्षा कर रहीं हैं, लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल सका है। इस मामले में वे डीएम और बीएसए से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बता देें कि 22 नवंबर को कक्षा छह में पढने वाली गांव पहरूआ की छात्राएं शिवानी सिंह, शिवानी शर्मा, निकेता शर्मा, काजल, प्रिया, माधुरी, साधना, दीक्षा और अपूर्वा को खाने की शिकायत पर वार्डन ने स्कूल की ड्रेस, गरम कपड़ें आदि सामान छीनकर मारपीट करने के बाद स्कूल से भगा दिया था, तब से यह छात्राएं घर बैठीं हुई हैं। बच्चों की पढाई बंद होने तथा भविष्य खराब होने से अभिभावक बहुत परेशान हैं।
घर बैठीं छात्रा शिवानी सिंह व काजल के पिता विनोद कुमार सिंह, शिवानी शर्मा के पिता कमलेश,अपूर्वा के पिता ओमवीर सिंह आदि ने बताया कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए वे लोग वार्डन से भी मिन्नत खुशामद करने गए, लेकिन उन्होंने उनसे भी अभद्र व्यवहार कर स्कूल से निकाल दिया। परेशान होकर वे डीएम और बीएसए से भी मिलकर न्याय की मांग कर चुके  हैं, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला है।
विज्ञापन

स्कूल का आलम यह है कि छात्राओं के साथ मारपीट की एक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है कि वार्डन ने 26 दिसंबर को गांव बहरिया की छात्रा संध्या, काजल, उजाला, सुहावनी, शिल्पी, रूबी, आनम, मधू, रोशनी, शीतल,रीना और चंचल के साथ मामूली सी बात पर बेरहमी से मारपीट कर दी। वार्डन की पिटाई से आहत छात्राएं रोती बिलखती थाने गईं और पुलिस को बात बताई। थाने के एसआई अशोक कुमार पाल ने किसी तरह छात्राओं और स्कूल में हंगामा कर रहे अभिभावकों को समझा बुझाकर मामला शांत किया।


वार्डन की पिटाई से छात्रा का कान खराब
मिर्जापुर (ब्यूरो)। पहरूआ गांव की बा स्कूल की छात्रा प्रिया के भाई विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बार्डन की पिटाई से उसकी बहन प्रिया का कान खराब हो गया है। वे उसका इलाज फर्रूखाबाद के एक निजी अस्पताल में करवा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें