फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौरी गेट पर मजदूरी करता मिला अपहृत

Sun, 30 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा/ शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिता की पिटाई से नाराज होकर चला गया था दिल्ली
विज्ञापन

- शक पर पड़ोसियों को परेशान कर रही थी पुलिस
थाना रोजा के लोधीपुर से एक माह पहले अपहृत बालक दिल्ली के लाहौरी गेट के पास हाथ ठेला पर काम करते हुए मिल गया। रविवार सुबह पुलिस उसे दिल्ली से ले आई और परिजनों हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिता की पिटाई से नाराज होकर भाग गया था। इस मामले में परिजनों के शक के आधार पर पड़ोसी को पुलिस परेशान कर रही थी। बालक की सकुशल बरामदगी पर पड़ोसी ने राहत की सांस लेने के साथ ही बालक के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोधीपुर पटी गली निवासी अर्पित कुमार (11) 27 मार्च को घर से चला गया था। पिता सुरजीत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रोजा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही पड़ोसी रेशमा देवी पत्नी सोनपाल पर अपने बेटे को गायब करने का शक जाहिर किया था। इसी शक पर उसके बेटों को रोजा पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम से पकड़वाया गया। आरोप है कि इससे सुरजीत ने अपने साथियों के साथ घुसकर रेशमा और बेटों व पुत्रवधू के साथ मारपीट की। पुलिस टीम ने भी उसके बेटों को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। पीड़ित रेशमा ने एसपी केबी सिंह को पत्र देकर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस भी सुरजीत के खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने के मामले की कार्रवाई करने की तैयारी में लग गई है। रोजा थाने के एसआई आरके सरोज ने बताया कि अपहृत अर्पित कुमार दिल्ली के लाहौरी गेट पर खाना बनाने वाले हाथ ठेला पर काम करते हुए मिल गया। वह पिता की पिटाई से नाराज होकर चला गया था। पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाले सुरजीत के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें