फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगसरा में मारपीट के बाद पथराव

Fri, 03 Apr 2015 11:29 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गंगसरा में शुक्रवार शाम मारपीट के पुराने विवाद को कुछ लोगों ने तूल देकर मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। इसे लेकर दोनों पक्षों के आमने-सामने आ जाने से स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति का कुछ दिन पहले उधारी को लेकर गांव के ही व्यक्ति से विवाद हो गया था। उधारी लेने वाले ने दुकानदार को पीट दिया था। दुकान स्वामी ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन एक पुलिस अधिकारी के दबाव में कार्रवाई नहीं की गई। इस पर दुकान स्वामी पक्ष के लोगों ने शुक्रवार शाम दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया। जानकारी पाकर युवक पक्ष के तमाम लोगों ने दुकान स्वामी का घर घेर लिया। इस दौरान जमकर गाली गलौज हुई। दोनों ओर से पथराव भी किया गया।
जानकारी होते ही गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए और मामूली विवाद दो संप्रदायों के बीच झगड़े के रूप में तब्दील होने लगा। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी एसके सिंह फोर्स लेकर गांव पहुंचे और भीड़ को खदेड़ कर मामले को शांत किया। बताया जाता है कि एक पक्ष को एक पुलिस अधिकारी और दूसरे पक्ष को बड़े नेता की शह मिली हुई है। इससे गंगसरा में कभी भी बड़ा बवाल हो सकता है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हो गया था। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें