फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़े प्रतिबंधित पशु, फूंक दिया वाहन

Thu, 28 Jan 2016 12:44 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भैंस नदी पुल पर बुधवार को ग्रामीणों ने पशुओं से भरी एक डीएसएम पकड़ी, जिसके बाद उनका पारा चढ़ गया। पहले तो उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर पशुओं को सुरक्षित निकाला। फिर वाहन में तोड़फोड़ करते हुए उसमें आग लगा दी। लोगों का आक्रोश देख सीओ को दो थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। वाहन चालक और पशु तस्कर पहले ही मौके से भाग चुके थे। पकड़ी डीसीएम में प्रतिबंधित 32 पशु बरामद हुए, जिनमें छह मृत पाए गए।
विज्ञापन

पुवायां होते हुए खुटार की ओर जा रही डीसीएम भैंसी नदी के पुल पर अचानक डीसीएम खराब हो गई, जिसके चलते वहां खड़ी हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब वाहन को हिलते हुए देखा तो उन्हें कुछ शक हुआ। उन्होंने डीसीएम के चालक से पूछताछ करना चाही। इस पर चालक और पशु तस्कर मौके से भाग गए। लोगों ने डीसीएम का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें प्रतिबंधित पशु भरे हुए थे। चर्चा फैली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। फोन पर इसकी सूचना पुवायां पुलिस को दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। फिर इसकी जानकारी सीओ उमेश शर्मा को दी गई। वह कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर में पुवायां थाना की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पशुओं को नीचे उतारा गया। पशुओं को क्रूरतापूर्वक बंधा देख ग्रामीणों ने अपना गुस्सा वाहन पर उतारा। सीओ ने लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। डीसीएम को थाने में खड़ा लिया गया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बाक्स
चोरी करके लाए गए पशु
पुवायां। लोगों के मुताबिक शहर और कस्बे के लोग शाम को अपने पालतू पशु घर से बाहर छोड़ देते हैं। रात भर पशु सड़कों घूमकर पेट भरने के बाद सुबह पशु अपने मालिक के घर पहुंच जाते हैं। डीसीएम में बरामद पशु काफी हृष्टपुष्ट हैं। बरामद पशुओं में दो साड़ भी पाए गए, जिनमें एक की पीट पर निशान है। ग्रामीणों का कहना है कि सांड़ बेचा नहीं जाता। इससे साफ है कि पशु चोरी करके लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें