फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के इंतजार में खड़ी  महिला को डंपर ने कुचला

Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे में मुख्य चौराहे पर पति और बच्चों के साथ वाहन की प्रतीक्षा कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक (डंपर) ने शनिवार को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस ने डंपर को मय चालक हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर गौन के ग्राम बुढौला निवासी आरिफ पुत्र अब्बल हुसैन ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी ससुराल मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम दोषपुर थोक में है। बीते दिवस वह अपनी 28 वर्षीय पत्नी संजीदा और तीन बच्चों के साथ ससुराल आया था। शनिवार अपराह्न दो बजे यह परिवार मिर्जापुर के मुख्य चौराहे पर अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी समय जरीनपुर की ओर से आये एक तेज रफ्तार डंपर ने आरिफ की पत्नी संजीदा को कुचल दिया, जबकि वह और उसके मासूम बच्चे बाल-बाल बच गये।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना करने वाले रोड निर्माण में लगे डंपर को मय चालक के कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मायके में मचा कोहराम
मिर्जापुर। मृतका संजीदा ग्राम दोषपुर थोक निवासी रियासतदीन की बेटी थी। दुर्घटना की सूचना पर संजीदा के मायके में कोहराम मच गया है। रोते बिलखते मृतका के भाई मुन्ने और उरफान परिवार के साथ घटना स्थल पर आये और गंभीर घायल संजीदा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये, किंतु रास्ते में उसकी मृत्यु हो जाने से संजीदा के परिवार के सब्र का बांध टूट गया। मृतका की छोटी बहन ने मां के साथ बेसुध बैठे छह वर्षीय अमरीन, चार वर्षीय अलशिफा तथा तीन माह के लल्ला को गले लगाकर बिलखते देखकर लोगों की आंखें नम हो रही थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें