शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खंडहर रोड पर स्कूली बच्चे लेकर आ रही मारुति वैन और विपरीत दिशा से आ रहे थ्री व्हीलर में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हादसा खंडहर रोड पर गांव रूस्तमपुर के पास हुआ। कस्बे के पीटीवीएन कान्वेंट स्कूल की वैन गांव चकचंद्रसेन और खंडहर से स्कूली बच्चों को लेकर जलालाबाद आ रही थी जबकि एक थ्री व्हीलर खंडहर को जा रहा था। किसी तरह दोनों वाहन आमने सामने से भिड़ गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। तमाम लोग मौके पर जा पहुंचे इस बीच थ्री व्हीलर का चालक मौके से भाग निकला जबकि उसमें सवार गांव मंगटोरा के जगतदेव घायल हो गए। उधर वैन में सवार अनुराग, सत्यम, आदित्य, आरुशी, राधा, शिवम, अभय, वंश तथा दिव्यांश के चोटे आईं। जिन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मामूली रूप से चुटहिल सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के अभिभावक बुरी तरह परेशान हो गये।