बेकाबू कार ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया है।
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सिउरा निवासी 35 वर्षीय पुनीत रौसरकोठी में किराए के मकान में रहकर सेल्समैन का काम करते हैं। पुनीत ने पुलिस को बताया रविवार की शाम करीब पांच बजे वह अपना काम कर घर वापस जा रहे थे, लालबाग चौराहे के समीप बेकाबू मारुति कार ने पीछे से टक्कर मार दी।
इस घटना में पुनीत को काफी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।