फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटर आईडी बनाते दो गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2015 11:38 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रधानों से पांच-पांच सौ रुपये लेकर फर्जी वोटर आईडी बनाने की शिकायत पर एसडीएम ने भारी पुलिस बल के साथ बुधवार को दो दुकानों पर छापा मारकर सैकड़ों की संख्या में बनी और अधबनी तथा कंप्यूटर में फीड सैकड़ों आईडी और निर्माण सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

मुखबिर ने प्रशासन को सूचना दी कि बाईपास स्थित दो दुकानों पर पांच-पांच सौ रुपये लेकर हजारों की संख्या में फर्जी वोटर आईडी बनाई जा रही हैं। इस पर एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ विजय शंकर मिश्रा, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी और कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ बाईपास स्थित ओम मोबाइल गैलरी तथा शिवशक्ति मोबाइल गैलरी पर छापा मारा तो सैकड़ों की संख्या में निर्मित कंप्यूटर में फीड तथा अर्धनिर्मित फर्जी वोटर आईडी तथा वोटर आईडी बनाने की सामग्री बरामद हुई। ओम मोबाइल गैलरी पर बलवीर सिंह को रंगे हाथों आईडी प्रिंट करते हुए अधिकारियों ने धर दबोचा। छापा पड़ते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
चर्चा है कि फर्जी आईडी बनाने वाले तीन अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग निकले। पुलिस ने ओम मोबाइल गैलरी के संचालक बलवीर सिंह पुत्र विज्ञम सिंह निवासी गांव पिपरी थाना कटरा तथा शिव शक्ति मोबाइल गैलरी के संचालक सूरज पुत्र रूपराम निवासी मोहल्ला नजरपुर तिलहर के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी पत्राजात तैयार करने संबंधी अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। छापेमारी के दौरान एसडीएम विजय शंकर दुबे, सीओ विजय शंकर मिश्रा, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, कोतवाल अरुण कुमार सिंह, एसएसआई एसएन कटियार, एसआई अनुज तिवारी, मेहंदी हसन, आकाश  दीप, खालिद, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
कम लागत में कमा रहे थे मोटा मुनाफा
आरोपियों ने बताया कि अनेक निकटवर्ती गांव के प्रधानों द्वारा हजारों की संख्या में चार से पांच सौ रुपये प्रति आईडी की दर से फर्जी आईडी बनाने का काम कराया जा रहा था। कई हजार फर्जी आईडी बनाकर पहले ही दी जा चुकीं हैं, जबकि चार तारीख तक हजारों आईडी देने का काम चल रहा था। इसी बीच पुलिस ने छापा मार दिया।
000
फर्जी आईडी के चलते मतदान बना चुनौती
आगामी पांच दिसंबर को होने वाले ग्राम प्रधान के चुनाव में फर्जी आईडी के चलते निष्पक्ष मतदान कराना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। ऐसी स्थिति में अनावश्यक संघर्ष, लड़ाई-झगड़े और फर्जी मतदान की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें