थाना आरसी मिशन पुलिस ने शुक्रवार तड़के लालबाग तिराहा के पास घेराबंदी करके प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। ट्रक में 14 पशुओं में से तीन की मौत हो गई थी। तस्करों ने पशुओं को छुपाने के लिए ट्रक में पटले लगाकर रद्दी और कूड़ा भर रखा था।
सुबह करीब चार बजे आरसी मिशन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई रोड से एक ट्रक हरदोई की तरफ से प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक रहा है। पुलिस ने लालबाग तिराहा पर घेराबंदी कर ली। पुलिस ने ट्रक चालक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक चालक कुछ दूर पहले की ट्रक रोककर फरार हो गया।
पुलिस ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वहां फरार हो गया। ट्रक की तलाशी लेने पर 14 पशु बरामद हुए, जिसमें से तीन की मौत हो चुकी थी। तस्करों ने पशुओं को छुपाने के लिए लकड़ी के पटले लगाने के बाद पीछे कूड़ा और रद्दी से भी बोरिया लगा दी थी।