फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

Wed, 18 Feb 2015 12:17 AM IST
रोजा, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी क्षेत्र में उचौलिया गुरुद्वारा के पास रहने वाले 55 वर्षीय दलजीत सिंह का शव दुर्गा इंक्लेव कॉलोनी के पीछे मंगलवार की शाम को डाउन लाइन पर मिला। पुलिस के मुताबिक उनकी मौत हादसे में हुई है, जबकि परिवार वाले आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुर्गा इंनक्लेव कॉलोनी के पीछे डाउन लाइन पर शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले थैले में राशन कार्ड मिला। उसमें लिखे नाम पते के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना दी। थाने में पहुंचे हरवंश सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह उनके बहनोई हैं। परिवार में कुछ कहासुनी होने पर वह पिछले तीन महीनों से घर नहीं गए थे। हरवंश के मुताबिक दलवीर सिंह ने परेशान होकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले को हादसा मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर और तिलहर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन की रेलवे लाइन पर एक-एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन की पटरी पर सोमवार की रात 40 वर्षीय युवक की किसी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वहीं तिलहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन की पटरी पर किसी ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें