फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बालिका घायल

Mon, 21 Sep 2015 11:36 PM IST
मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के पिहुआ गांव में बलदेवपुर-ऐत्मादपुर रोड पर खेल रही जैतपाल वर्मा की पांच वर्षीय बेटी जूली लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय बालिका की जान बचाने के लिए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाने की सलाह देकर टरका दिया।
विज्ञापन

घायल बालिका जूली के पिता जैतपाल ने बताया कि उसकी बेटी घर के सामने सोमवार को ऐत्मादपुर रोड पर खेल रही थी। इसी समय ऐत्मादपुर गांव की ओर से आई लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जूली को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जूली के दाहिने पैर और सिर में गंभीर चोट आईं। घायल को उसका पिता और गांव के लोग थाने लेकर आए। थाने में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय बालिका की जान बचाने के लिए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह देकर टरका दिया। जैतपाल की पत्नी घायल बालिका को गोद में लिए शाम सात बजे तक थाने के गेट पर बैठी वाहन का इंतजार कर रही थी। जैतपाल ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर ट्राली में समीपवर्ती गांव दरियागंज के एक लकड़ी ठेकेदार की पेड़ कटान की कटी हुई लकड़ी भरी हुई थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें