फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 02 Jan 2016 08:50 PM IST
शाहजहांपुर/गढ़िया रंगीन।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में फतेहगंज रोड पर गांव पृथ्वीपुर मोड़ के पास  शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चचोरा में रहने वाले कौशल सिंह का बड़ा बेटा 25 वर्षीय अजीत सिंह अपने छोटे भाई 24 वर्षीय सुजीत सिंह के साथ दोपहर में बाइक से फतेहगंज जा रहे थे। गांव पृथ्वीपुर मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। बाइक ट्रॉली के पहिये में फंस गई। जिससे घिसटकर अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। घटना की सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें