फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने से मना पर फायरिंग, वृद्धा घायल

Tue, 01 Sep 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव चक परमाली में जुआ खेलने से मना करने पर दो युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में 60 साल की प्रेमवती घायल हो र्गइं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव चक परमाली में रहने वाले प्रदीप के घर के पास जिंद बाबा की मजार बनी हुई है। वहां सोमवार को दोपहर जगदीश और वीरेंद्र वर्मा उर्फ कल्लू जुआ खेल रहे थे। प्रदीप और उसके भाई ब्रिजेश ने दोनों को जुआ खेलने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने झगड़े का बीच-बचाव कर दिया। रात करीब नौ बजे जगदीश और वीरेंद्र ने प्रदीप की कुंडी खटखटाई। दरवाजा खोलने उनकी मां प्रेमवती आईं। दरवाजा खोलते ही दोनों ने फायर कर दिया। गोली प्रेमवती के दाएं हाथ में लगी। हमलावर मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घायल प्रेमवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस आरोपी जगदीश और वीरेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर एनडी पाठक के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दोनों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें