फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर में फिर पकड़ा हजारों लीटर केरोसिन

Thu, 26 Mar 2015 11:08 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने निजामगंज से भी हजारों लीटर केरोसिन और दर्जनों खाली ड्रम बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि यह तेल भी केरोसिन से नकली डीजल बनाने वाले धंधेबाजों का है। कोतवाल रूम सिंह यादव के अनुसार पुलिस ने लगभग एक बजे निजामगंज स्थित एक मंदिर पर छापा मारा तो पुलिस को हजारों लीटर मिट्टी का तेल और दर्जनों ड्रम बरामद हुए। छापे की भनक लगते ही धंधेबाज भाग निकले। पुलिस ने तेल और खाली ड्रम कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन


डीएम को भेजी नकली डीजल
के कारोबार की रिपोर्ट
बुधवार को कोतवाल रूम सिंह यादव ने छापा मारकर बिरियागंज मोहल्ले से हजारोें लीटर मिट्टी का तेल, नकली डीजल, केमिकल, दर्जनों ड्रम सहित नकली डीजल बनाने का कारखाना पकड़ा था। मौके से नकली डीजल और केरोसिन का अवैध कारोबार करने वाले रवीश अग्रवाल के नौकर आशु को गिरफ्तार किया था। कोतवाल ने प्रकरण की आख्या डीएम को भेजकर मुकदमा दर्ज कराने की संस्तुति की थी।

नेताओं की शरण में पहुंचे धंधेबाज
नगर मेें लंबे समय से हो रहे नकली डीजल के अवैध कारोबार के धंधेबाज पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए अब नेताओं की शरण में पहुंच गए हैं। सत्ता पक्ष के एक विधायक ने धंधेबाजों की पैरवी भी शुरू कर दी है। यहां बता दें कि पिछले साल नौ जून को भी बिरियागंज से हजारों लीटर केरोसिन, नकली डीजल, अल्कोहल और केमिकल बरामद हुआ था। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते मामला रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासन में भी गहरी पैंठ है धंधेबाजों की
तेल के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की नेताओं से ही नहीं प्रशासन में भी गहरी पैठ है। इसके लिए हर महीने मोटी रकम दी जाती है। बकौल पुलिस, रवीश के नौकर आशु ने पूछताछ में कई सफेदपोशों और अधिकारियों के नाम भी बताए हैं। नकली डीजल की जैतीपुर, कटरा, निगोही, बिरसिंहपुर, मदनापुर, बंथरा, गढ़ियारंगीन, खेड़ा बझेड़ा और डभौरा आदि क्षेत्रों मेें सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें