शुक्रवार की रात वायर कटिंग करने जा रहे बदमाशों की कार को सीओे सिटी ने
पीछा कर पकड़ लिया। मौके पर तीन युवकों को भी हिरासत में लिया गया। कार में
भारी मात्रा में वायर कटिंग के औजार और असलहे बरामद हुए हैं। पुलिस गिरोह
के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।
सीओ सिटी राजेश्वर सिंह
शुक्रवार की रात हरदोई चौराहे पर अपराधियों की निगरानी में थे। रात करीब एक
बजे सफेद रंग की आल्टो कार आती दिखी। जब उसको पुलिस ने रोकने का प्रयास
किया तो चालक ने उसकी रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने शक के आधार पर पीछा किया।
कार चालक रोजा बाईपास, रेती रोड, हथौड़ा चौराहे होते हुए भागने का प्रयास
करता रहा। बदमाशों और पुलिस की बीच करीब एक घंटे तक आंख मिचौली का खेल चलता
रहा। आखिर में पुलिस भारी पड़ी तो बदमाश लोधीपुर पुलिस चौकी के सामने से
रेलवे लाइन जाने वाले मार्ग पर कार दौड़ाने लगे जो आगे चल कर रेतीली मिट्टी
में धंस गई।
पुलिस ने घेराबंदी कर कार में सवार तीन बदमाशों को पकड़
लिया, जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से
पुलिस को अवैध असलहों के अलावा वायर काटने के कटर, गैस कटर, आयरन एंगिल को
मोड़ने वाले बेल्चे आदि बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी रोजा थाना के गन्ना
शोध परिषद, सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर और एक आरोपी कन्नौज का
बताया गया है। सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा के मुताबिक गैंग के फरार सदस्यों
को तलाश किया जा है।